Showing posts with label bollywwodsinger. Show all posts
Showing posts with label bollywwodsinger. Show all posts

Saturday, 18 March 2017

बॉलीवुड सिंगर दिव्या कुमार ने गाया राजस्थानी फिल्म तावड़ो का शीर्षक(टाइटल) गीत


दिव्या कुमार एक बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक है जिन्होंने बॉलीवुड के कई हिट गानों को अपनी आवाज से नवाजा है. दिव्या कुमार एक संगीतकारों के परिवार से सम्बन्ध रखते हैं. उनके दादा श्री शिवराम और उनके पिता भगवान शिवराम भी एक संगीत कार रह चुके हैं. उनके दादाजी श्री शिवराम ने कई क्षेत्रीय फिल्मों में अपना संगीत दिया और उन्होंने मशहूर निर्देशक वी शांताराम के साथ भी काम किया है. दिव्या कुमार के पिता भी एक संगीतज्ञ है उन्होंने भी कई मशहूर संगीतकारों जैसे – आर डी बर्मन, जतिन-ललित और हिमेश रेशमिया के साथ काम किया है.

शुरुआती करियर

दिव्या कुमार ने 8 साल की आयु से ही गाना प्रारम्भ कर दिया था, परन्तु बचपन में गाने के प्रति उनका लगाव इतना नहीं था और इसी कारण उन्होंने बहुत कम ही स्टेज शो किये. उन्होंने दूसरा करियर भी चुनना चाहा परन्तु उनकी माताजी ने उनको संगीत में ही करियर बनाने की सलाह दी. बाद में वो कल्याण जी आनंद जी के समूह में शामिल हो गए और उनके साथ बहुत से शो में नजर आये. बाद में उन्होंने कल्याण जी आनंद जी के अन्य शिष्यों जैसे  सुनिधि चौहान, जावेद अली, श्रेया घोषाल के साथ बहुत से स्टेज शो किये हैं.]


Taawdo Title Song By Divya Kumar

बॉलीवुड करियर  
दिव्या कुमार का पहला बॉलीवुड ब्रेक गजराज सिंह ने अपनी फिल्म टूटिया दिल के लिए दिया. तब से लेकर आज तक दिव्या कुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है उन्होंने बहुत से पोपुलर गाने गायें है जैसे ‘काई पो छे’ फिल्म का ‘शुभारम्भ’, ‘शुद्ध देशी रोमांस’ का ‘चंचल मन अति रैंडम’ और हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां के लिए भी गाने गायें.   
दिव्या कुमार ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए ‘मस्तानो का झुण्ड’ जो की हवन करेंगे नाम से ज्यादा मशहूर है, गाया. यह गाना बहुत हिट हुआ. उसके बाद दिव्या कुमार ने ‘फाइंडिंग फेन्नी’ और ‘घनचक्कर’ फिल्म के लिए भी गाने गाये. दिव्या कुमार एम टीवी के प्रसिद्ध शो “MTV Unplugged” में भी आ चुके हैं . ‘सतरंगी ससुराल’ नामक एक धारावाहिक के लिए भी दिव्या कुमार अपनी आवाज दे चुके हैं.   

तावड़ो से जुड़ाव

दिव्या कुमार ने राजस्थान की फिल्म तावड़ो के लिए अपनी आवाज का जादू बिखेरा हैं, तावड़ो फिल्म में दिव्या कुमार ने टाइटल ट्रैक ‘तावड़ो’ गाया हैं. यह बात सबको विदित है की तावड़ो आधुनिक राजस्थान की सबसे बड़ी हिट फिल्म होने जा रही हैं. इसे राजस्थानी फिल्मों की मदर इंडिया भी कहा जा रहा है. दिव्या कुमार जैसे कलाकारों का तावड़ो के साथ जुड़ना इस फिल्म और सम्पूर्ण राजस्थान के लिए एक गर्व की बात है.