Showing posts with label bikaner. Show all posts
Showing posts with label bikaner. Show all posts

Monday, 27 March 2017

प्रीती झांगियानी 28 मार्च को बीकानेर में



प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीती झंगियानी कल बीकानेर आ रही हैं. प्रीती बीकानेर में अपनी राजस्थानी फिल्म तावड़ो के प्रमोशन के लिए बीकानेर आ रहीं हैं.  प्रीती झंगियानी ने सभी प्रमुख बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम किया है. उनके द्वारा की गई फिल्मों में प्रमुख फिल्म मोहब्बते हैं. बीकानेर में तावड़ो को लेकर गजब के उत्साह का वातावरण बना हुआ है. इस उत्साह को देखते हुए प्रीती ने खुद बीकानेर आने का निर्णय लिया. बीकानेर में प्रीती  बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह 10 बजे एक सेमिनार में भी शिरकत करेंगी जिसमे आर्ट कल्चर और ड्रामा सम्बंधित चर्चा होगी. वो इसीबी के छात्र छात्राओं को संबोधित भी करेंगी.  
इवेंट ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे - EVENT TAAWDO

गौर तलब है की तावड़ो एक राजस्थानी फिल्म है जिसमे प्रमुख भूमिका प्रीती झंगियानी निभा रहीं हैं. तावड़ो फिल्म के बारे में यह भी कहा जा रहा है की वो राजस्थानी सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी साबित हो सकती हैं.
तावड़ो फिल्म में प्रीती के अलावा भी कई बॉलीवुड के कलाकार हैं जिनमे प्रदीप काबरा, सचिन चौधरी, और ओमकार दास प्रमुख हैं. फिल्म का संगीत मशहूर फिल्म संगीत निर्देशक ललित पंडित ने दिया है और इस फिल्म के गाने भी प्रसिद्ध गायक शान और दिव्या कुमार के द्वारा गायें गए हैं.